लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने भूस्खलन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में देरी पर केरल सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त केरल में विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा में वाम नेतृत्व वाली सरकार पर पेट्टीमुडी, कवलप्पारा और पुथुमाला में भूस्खलन आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में विभिन्न चूक का आरोप लगाते हुए वाकआउट किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई पीड़ित अब भी राहत शिविरों और किराए के स्थानों में रह रहे हैं तथा सरकार ने अभी तक उन लोगों का पुनर्वास नहीं किया है जो खतरे की आशंका वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं। हालांकि, राजस्व मंत्री के. राजन ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लगभग सभी लोगों को मुआवजा दिया गया है और बाकी को इसी सप्ताह मुआवजा राशि दी जाएगी।

केरल को अगस्त 2019 में भारी बारिश के कारण मलप्पुरम के कवलप्पारा और वायनाड के पुथुमाला में दो भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा था। भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 113 लोगों की मौत हो गयी थी। पिछले साल भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन से 66 लोगों की मौत हो गयी थी।

कांग्रेस के विधायक टी सिद्दीकी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘‘राज्य में पुनर्वास की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, जबकि एक साल पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई थी।’’ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और भूस्खलन में भारी नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने में विफल रही है।

हालांकि, राजस्व मंत्री के जवाब के बाद अध्यक्ष एम. बी. राजेश ने स्थगन प्रस्ताव पर आगे चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने वाकआउट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू