लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की निंदा की, राहुल गांधी ने ‘टैक्स डकैती’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों पर ‘‘टैक्स डकैती’’ बढ़ रही है और अगर कहीं चुनाव होते हैं तो इससे कुछ राहत मिल जाएगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता को ‘कष्ट’ देने के रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया है कि इस साल पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड 23.53 रुपये की वृद्धि हुई है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी : मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं : मोदी सरकार में, पेट्रोल की कीमतें एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ीं : मोदी सरकार में।’’

वहीं राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।’’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग ‘टैक्स एक्सटॉर्शन’ का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रियंका गांधी द्वारा साझा की गई उसी मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए ‘‘अच्छे दिन’’ का नारा ट्वीट कर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया।

रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे देश भर में पेट्रोल पंप पर ईंधन की दरें नयी ऊंचाई पर पहुंच गईं।

सरकार के स्वामित्व वाली ईंधन विपणन कंपनियों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 113.46 रुपये प्रति लीटर हो गई जो अब तक का उच्चतम स्तर है। मुंबई में डीजल अब 104.38 रुपये प्रति लीटर है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह