लाइव न्यूज़ :

पार्टी शासित राज्यों में ईंधन पर वैट की दर कम करे कांग्रेस: भाजपा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं वहां कांग्रेस को मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर जनता को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से राहत देनी चाहिए।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने आज पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान उन राज्यों में शुमार है, जहां पेट्रोल और डीजल पर सर्वाधिक वैट है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में डीजल पर 26 प्रतिशत वैट है जबकि गुजरात में यह 20.02 प्रतिशत है। इसी प्रकार राजस्थान में पेट्रोल पर 36 प्रतिशत वैट है जबकि हरियाणा में यह दर 16.06 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईंधन की अंतरराष्ट्रीय कीमतें अपनी जगह पर हैं। जो लोग हमसे सवाल कर रहे हैं, उन्हें अपने राज्यों में वैट कम करना चाहिए। लोगों को राहत मिलेगी। संवेदनशीलता जरूरी है।’’

मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, भारत में भी पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में कमी की जाती है।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि जब लोग 20 रुपये की आइसक्रीम खरीद कर खा सकते हैं तो वह पेट्रोल-डीजल भी खरीद सकते हैं।

चिदंबरम ने वर्ष 2012 में यह बात कही थी, जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार सत्ता में थी। उन्होंने याद दिलाया कि भारत आज भी कच्चे तेल के लिए आयात पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?