लाइव न्यूज़ :

'लाशों की राजनीति न करे कांग्रेस', हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 20, 2020 21:05 IST

कृषिमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मांग रखने व धरने प्रदर्शन का हक है, लेकिन सड़क बाधित कर जनता के लिए परेशानी खड़ी करना सही नहीं है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में असामाजिक तत्व शामिल होकर हिंसा फैलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लाशों की राजनीति न करे। दलाल ने कहा कि ऐसा हुआ तो विपक्षियों की राजनीति खत्म हो जाएगी।

भिवानी: कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर मचे सियासी घमासान पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लाशों की राजनीति न करे। उन्होंने रविवार को कहा कि कांग्रेस व पूंजीपति नहीं चाहते कि किसान समृद्ध हों और उनके बच्चे कामयाब हों।

दलाल ने कहा कि ऐसा हुआ तो विपक्षियों की राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह बात अपने आवास पर लगाए जनता दरबार के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। कृषिमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मांग रखने व धरने प्रदर्शन का हक है, लेकिन सड़क बाधित कर जनता के लिए परेशानी खड़ी करना सही नहीं है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में असामाजिक तत्व शामिल होकर हिंसा फैलाते हैं।

साथ ही कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि वह लाशों की राजनीति न करे। कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब मंडी बंद करवाकर फसलों की खरीद न होने देने के लिए अव्यवस्था फैला रही है। जेपी दलाल ने किसान नेता चढूनी को कांग्रेस का एजेंट व आढती होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चढूनी ने कई बार चुनाव लड़े और महज एक हजार वोट मिले।

उन्होंने कहा कि अब ऐसे नेताओं की राजनीति नहीं चलने वाली। जेपी दलाल ने आढती एसोसिएशन द्वारा एक अक्टूबर से मंडी बंद रखने व बाजरे तथा ग्वार की फसलों की खरीद न करने पर कहा कि ये वहीं लोग हैं जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व मंडी खत्म होने की बात करते हैं और अब खुद मंडी बंद कर रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह