लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे कांग्रेस: शिअद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को यह कहते हुए कांग्रेस से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि उनका असली नेता कौन है।

यह बयान कांग्रेस द्वारा यह कहने के दो दिन बाद आया है कि वह पंजाब चुनाव मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ेगी।

कांग्रेस ने यह स्पष्टीकरण पार्टी महासचिव हरीश रावत के उस बयान को लेकर विभिन्न दलों द्वारा निशाना साधे जाने के बाद दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

बादल ने एक बयान में कहा, ‘‘पहले, कांग्रेस आलाकमान ने एक नाम की घोषणा की थी लेकिन जब आपत्ति जतायी गई तो उसने अब दो नामों की घोषणा की है। जल्द ही, तीन नेता हो सकते हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी। पंजाबी जानना चाहते हैं कि असली नेता कौन है।’’

बादल ने कहा कि यह सब साबित करता है कि कांग्रेस में लड़ाई का किसी सार्वजनिक मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह शीर्ष पद के लिए है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लड़ाई सत्ता के लिए भी थी। जहां एक ओर निवर्तमान नेतृत्व ने राज्य को लूटा, वहीं आने वाले अगले तीन महीनों में ऐसा करने का मौका हथियाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के पीछे थे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए सभी वादों का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। ऐसा करने के बजाय, कांग्रेस अब लोगों को मूर्ख बनाना चाहती है। पंजाबी मूर्ख नहीं हैं। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे।’’

इस बीच, कांग्रेस नेता एवं उद्यमी जगदेव सिंह बोपाराय बादल की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग