लाइव न्यूज़ :

हिंदू नेताओं को मालेगांव मामले में फंसाने की साजिश के लिए माफी मांगे कांग्रेस : योगी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:26 IST

Open in App

अमरोहा/फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट कांड में खुद को तथा कुछ अन्य हिंदू नेताओं को फंसाने की साजिश करने के लिए देश की जनता से माफी मांगने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद में 196 करोड़ रुपए की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा "आज आपने महाराष्ट्र एटीएस का एक बयान देखा होगा। उस समय कैसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं एवं अन्य हिंदू नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य कर रहे थे।"

उन्होंने कहा "आपने मालेगांव विस्फोट के मामले में देखा होगा। कांग्रेस की शरारत देश के खिलाफ एक अपराध है और कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।"

योगी का यह बयान 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के एक गवाह के मुकर जाने और मुंबई की एक अदालत में यह गवाही देने के बाद आया है कि तत्कालीन वरिष्ठ एटीएस अधिकारी परम बीर सिंह और एक अन्य अधिकारी ने उसे भाजपा तथा संघ के नेताओं का नाम लेने को कहा था। इनमें खुद योगी और इंद्रेश कुमार सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार नेताओं के नाम शामिल थे।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले के आरोपियों में लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं। ये सभी जमानत पर बाहर हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद अमरोहा में जन विश्वास यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या और काशी में पूजा स्थलों के निर्माण का जिक्र करते हुए मथुरा का नाम भी लिया।

उन्होंने कहा "हमने तो जो कहा, सो करके दिखाया। हमने कहा था अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कराएंगे। मोदी जी ने कार्य प्रारंभ करा दिया है। आप सभी खुश हैं। अभी काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रूप से बन रहा है और फिर मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा। हमने ब्रज तीर्थ विकास परिषद गठित करके वहां पर भी विकास कार्यों को एक नयी गति देनी प्रारंभ कर दी है।"

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने आस्था का भी सम्मान किया है और जनता का विकास भी किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के लिए अपना परिवार ही प्रदेश थाह कांग्रेस का तो कोई रहनुमा ही नहीं था। भाजपा के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। उसने इस परिवार की खुशहाली को ध्यान में रखकर ही अपनी योजनाएं बनाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?