लाइव न्यूज़ :

गठबंधन सरकार पर अशोक चव्हाण का बयान- निर्णय लेने में कांग्रेस की भी सुनी जानी चाहिए

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:51 IST

चव्हाण ने समाचार चैनल एबीपी माझा से कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली तीनों पार्टियों के बीच संतुलन की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस राज्य में बनी गठबंधन सरकार का हिस्सा है और निर्णय लेने के दौरान इसकी भी बात सुनी जानी चाहिएराज्य में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी सरकार में राकांपा और कांग्रेस सहयोगी हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में बनी गठबंधन सरकार का हिस्सा है और निर्णय लेने के दौरान इसकी भी बात सुनी जानी चाहिए। चव्हाण ने समाचार चैनल एबीपी माझा से कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली तीनों पार्टियों के बीच संतुलन की जरूरत है।

राज्य में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी सरकार में राकांपा और कांग्रेस सहयोगी हैं। उन्होंने महा विकास आघाड़ी गठबंधन बनाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि तीनों पार्टियां न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर साथ आई हैं और देश के संविधान से बंधी हैं। इस पर कोई समझौता नहीं होगा। उनसे पूछा गया क्या वह या पृथ्वीराज चव्हाण ठाकरे नीत सरकार का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय करना कांग्रेस नेतृत्व का विशेषाधिकार है।

अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘ यह मेरे या पृथ्वीराज चव्हाण के बारे में नहीं है। पार्टी नेतृत्व को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संतुलन हो। कांग्रेस को मुखर होने की जरूरत है और निर्णय लेने में उसकी आवाज सुनी जानी चाहिए।’’

मंत्रालयों के आवंटन में विवाद के बारे में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ विभागों के आवंटन पर कोई विवाद नहीं है। 70-80 प्रतिशत विभागों पर एक राय है। कुछ विभागों को लेकर तीनों पार्टियों को लगता है यह उन्हें मिलना चाहिए। इसे हल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।’’ उन्होंने कहा कि सलाह-मशविरा चल रहा है और आवंटन बांटने में कोई विवाद या देरी नहीं हो रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं