लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को शरद पवार की आलोचना को सकारात्मक रूप से ग्रहण करना चाहिए: राकांपा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:44 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कांग्रेस की हालत पर शरद पवार की आलोचना को सकारात्मक तरीके से लेने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के पवार के प्रयासों में सभी को योगदान देना चाहिए।

राकांपा और कांग्रेस दोनों ही, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। पवार ने पिछले सप्ताह एक मराठी न्यूज पोर्टल कहा था कि कांग्रेस ऐसे कमजोर जमींदार की तरह है, जो अब अपना घर नहीं संभाल सकता। राकांपा प्रमुख ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता बहुत ‘‘संवेदनशील’’ हैं और किसी भी सुझाव को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

पवार के इस बयान पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने बिना किसी का नाम लिए सोमवार को कहा कि नेता पार्टी (कांग्रेस) क्यों छोड़ रहे हैं और क्या अपने दम पर राज्यों के चुनाव जीत रहे हैं? मलिक ने कहा, ‘‘पवार ने अपनी आलोचना के माध्यम से इस पर प्रकाश डाला और कांग्रेस को इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के पवार के प्रयासों में कांग्रेस समेत सभी को योगदान देना चाहिए।’’

पवार ने कहा था, ‘‘हम मानते हैं कि एक समय था तब कांग्रेस की मौजूदगी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक थी। लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है।’’ पवार की टिप्पणी के बाद नाना पटोले ने दावा किया था कि जिन नेताओं पर पार्टी ने भरोसा किया उन्होंने अंततः धोखा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल