कांग्रेस ने स्पेशल वीडियो से किया मनमोहन सिंह को बर्थडे विश, लालटेन से पढ़ने से वर्ल्ड लीडर बनने की जर्नी को किया याद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 14:19 IST2019-09-26T14:19:38+5:302019-09-26T14:19:38+5:30
आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था।

कांग्रेस ने स्पेशल वीडियो से किया मनमोहन सिंह को बर्थडे विश, लालटेन से पढ़ने से वर्ल्ड लीडर बनने की जर्नी को किया याद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह का आज 87 वां जन्मदिन है। वे जाने माने अर्थशास्त्री हैं और 10 वर्षो तक कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश में आर्थिक सुधार लाने वाले वित्त मंत्री के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी जर्नी को पेश किया गया है।
वीडियो में लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करने से लेकर विश्व के सबसे उम्दां नेता बनने तक की जर्नी दिखाया गया है। बताया गया है कि वो इस वक्त दुनिया में सबसे पढ़े लिखे नेताओं में शुमार हैं।
As we celebrate Former PM Dr. Manmohan Singh, we look back at some of his greatest achievements. He has served our country for several decades & continues to do so with his renowned intelligence, humility & dedication. #HappyBirthdayDrSinghpic.twitter.com/AmRe39fc8s
— Congress (@INCIndia) September 26, 2019
वहीं, जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।
आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था। उनके ज्ञान की फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरत है।'' कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री तथा विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ।''
बता दें कि अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है। मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। साल 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की थी। वहीं, वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के टीचर भी रहे हैं।