लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, कई विपक्षी दल संसद के केंद्रीय कक्ष में ‘संविधान दिवस’ कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को ‘संविधान दिवस’ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को संविधान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

सूत्रों ने इसकी पुष्टि की कि कांग्रेस ने इस आयोजन का बहिष्कार करने का फैसला किया है और कई अन्य विपक्षी दलों ने एकजुटता में हाथ मिलाया है।

सूत्रों ने कहा कि बहिष्कार में उसके साथ शामिल होने के लिए कांग्रेस कई विपक्षी दलों के नेताओं के संपर्क में थी। सूत्रों ने कहा कि द्रमुक, शिवसेना, आरएसपी, राकांपा, सपा, टीएमसी, भाकपा, माकपा, राजद, झामुमो और आईयूएमएल के भी इस बहिष्कार में शामिल होने की संभावना है।

भाकपा, माकपा, राजद, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्टि की है कि वे उस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार के 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का हिस्सा है।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी नेताओं के बीच अनौपचारिक विचार-विमर्श के बाद बहिष्कार का फैसला किया गया।

एक वाम दल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने एक-दूसरे से बात की है और सरकार के खिलाफ यह कार्रवाई करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियमित रूप से ‘‘संविधान का अपमान कर रही है।’’

टीएमसी के एक नेता ने कहा कि उनका कोई भी सांसद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस समय दिल्ली में नहीं है।

द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने भी पुष्टि की कि वे उस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे जो लोकसभा सचिवालय और अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सूत्रों ने संकेत दिया कि हालांकि, टीआरएस, बीजद और वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है