लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी मामले में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनसे पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शिष्टमंडल की मुलाकात के लिए समय मांगा है।

शिष्टमंडल में राहुल और वेणुगोपाल के अलावा ए के एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी वाद्रा और अधीर रंजन चौधरी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गयी थी जिसमें चार किसान समेत आठ लोग मारे गये थे।

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि इस घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति से जल्द से जल्द मुलाकात का समय मांगा है ताकि तीन अक्टूबर की हिंसा की घटना पर विस्तृत ज्ञापन उन्हें सौंपा जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े स्तर पर प्रदर्शनों और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बावजूद दोषियों या केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे