लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अपने नेताओं के लिए सुरक्षा मांगी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 01:29 IST

Open in App

जम्मू, 17 नवंबर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन प्राधिकारियों के समक्ष मंगलवार को अपने नेताओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव से पहले उसके नेताओं को न्यूनतम सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के 20 डीडीसी के लिए आठ चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की गई है और ये चुनाव 28 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच संपन्न होंगे। पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद यह पहला प्रमुख चुनाव होगा।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा, ‘‘हमने चुनाव आयोग से हमारे नेताओं को न्यूनतम सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। हमने चुनाव आयोग से सुरक्षा चिंताओं का मुद्दा उठाया है।’’

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को बहुत कम सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव