लाइव न्यूज़ :

पोत त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने मांगा पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 15:32 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने अरब सागर में डूबे पोत पर मौजूद 37 कर्मियों की मौत को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा और इस घटना को ‘मानवजनित त्रासदी’ करार दिया।

नौसेना ने बृहस्पतिवार की सुबह फिर हवाई तलाशी एवं बचाव मिशन शुरू किया और मुंबई तट से सटे समुद्री क्षेत्र में खोज के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किये। इसी स्थान पर सोमवार को ‘पी305’ चक्रवात ताउते के चलते गहरे समुद्र में चला गया और डूब गया था।

इस पोत पर सवार 37 लोगों की मौत हो गयी जबकि 38 अब भी लापता हैं।

नौसेना के कर्मियों ने प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ‘पी305’ पर मौजूद 261 लोगों में से 186 और खींचने वाली नौका वाराप्रदा के दो कर्मियों को बचा लिया है ।

बंबई के पास समुद्र में हीरा ऑयल फील्ड में मौजूद पोत ‘पी305’ ताउते चक्रवात के कहर के दौरान अपनी जगह से काफी दूर चला गया। यह ऑयल फील्ड मुंबई के दक्षिण पश्चिम में करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिव सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ ओएनजीसी के पी305 के डूबने से 37 कर्मियों की मौत की खबर स्तब्धकारी है। अब भी 38 से अधिक लोग लापता हैं। यह स्पष्ट रूप से मानवजनित त्रासदी है क्योंकि काफी पहले ताउते चक्रवात की चेतावनी दी गयी थी। धमेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।’’

उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने पी305 पर सवार कर्मियों की जिंदगी खतरे में डाली।

सावंत ने लिखा, ‘‘ कोरोना महामारी के प्रबंधन में मोदी सरकार की लापरवाही से पहले ही लाखों मौतें हो चुकी है और अब भी वह वही रूख दिखा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू