लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम में 'अंक के बदले नकदी' घोटाले में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 01:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जुलाई असम में बोर्ड परीक्षाओं में 'अंक के बदले नकदी' घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को छात्रों के हित में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हस्तक्षेप की मांग की।

पार्टी ने अधिकारियों से राज्य बोर्डों के तहत कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित रिकॉर्ड-आधारित मूल्यांकन प्रणाली की फिर से जांच करने का भी आग्रह किया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि पूरे मामले को मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग द्वारा उचित महत्व दिया जाना चाहिए और धोखाधड़ी से जुड़े लोगों को सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''हमारे छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन प्रणाली की फिर से जांच होनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि छात्रों को अगली कक्षा में ले जाने के लिए एक उचित वैज्ञानिक प्रणाली अपनाई जाए।''

सैकिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने रिकॉर्ड-आधारित मूल्यांकन प्रणाली पर तब भी आपत्ति व्यक्त की थी जब पिछले महीने इसकी घोषणा की गई थी।

असम सरकार ने मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इस साल की कक्षा 10 और 12 की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था, और छात्रों के मूल्यांकन की प्रक्रिया बताने के लिये दो समितियों का गठन किया गया था। दोनों समितियों ने अपनी सिफारिशें अधिकारियों को सौंप दी थीं।

असम पुलिस ने रविवार को राज्य बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में पैसे के एवज में ज्यादा अंक देने के घोटाले का पर्दाफाश किया था और इस सिलसिले में कामरूप जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह