लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बदल रहा वर्क कल्चर, राहुल गांधी को हर महीने का रिपोर्ट कार्ड जमा करेंगे पार्टी सचिव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 05:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब पार्टी के काम करने के तरीकों को बदल रहे हैं। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ऐलान होने वाला है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब पार्टी के काम करने के तरीकों को बदल रहे हैं। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ऐलान होने वाला है। जिसके मुताबिक  पार्टी के सचिव महीने हर 10 तारीख को अपने काम की रिपोर्ट सौंपेगे। 

जिसके बाद ये रिपोर्ट 15 तारीख को राहुल गांधी के सामने पेश की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट में पार्टी सचिवों को गांवों के दौरों से लेकर सोशल मीडिया एक्टीविटी तक का ब्यौरा देना होगा। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से सभी सचिवों को खत लिखकर ब्यौरा देने की बात कही गई है। वहींये चिट्ठी पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने 6 जुलाई को सचिवों को भेजी है। 

इसके मुताबिक इसमें लिखा गया है कि पार्टी को इस नाजुक समय में ऊर्जा की जरुरत है। ऐसे में सभी सचिव अपवे काम की रिपोर्ट पेश करेंगे। कहा जा रहा है कि महीने भर में की गई बैठकों का ब्यौरा, जिन गांवों या इलाकों में घूमे उसका ब्यौरा, पार्टी कमीटियों का गठन, कमिटियों के नियमित बैठकों का ब्यौरा चुनाव से जुड़ी तैयारी की जानकारी आदि देनी है। सोशल मीडिया को लेकर भी खास प्यानिंग तैयार की जानी होगी। मीडिया में प्रचार-प्रसार की जानकारी पार्टी को देनी है। इसके अलावा भी कोई महत्वपूर्ण काम किया हो तो उसके बारे में भी बताना है।

वहीं, अभी तक सचिवों के अध्यक्ष को रिपोर्ट करने को लेकर कोई स्पष्ट प्रक्रिया नहीं थी। अब राहुल गांधी ने प्रक्रिया तय कर दी है, प्रारूप जारी कर दिया है और एक डेडलाइन भी दे दी है। साथ ही जिसका काम बेहतर होगा उसको खुद राहुल गांधी से सराहना भी मिलेगी। साथ ही राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के तौर पर कई बदलाव किए। यूथ कांग्रेस से आये नेताओं के लिए ये नई बात नही है, इसके अनुसार हम वहां भी काम करते आए हैं। वही, अब देखना होगा कि राहुल गांधी का ये कदम उनकी पार्टी के लिए कितना फायदेमंद होता है।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल