लाइव न्यूज़ :

BJP की मिलेगी और कठिन चुनौती, यूपी में कांग्रेस ने किया इस पार्टी से गठबंधन

By भाषा | Updated: March 16, 2019 23:23 IST

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कृष्णा पटेल ने शनिवार शाम पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की, जिसमें गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया।

Open in App

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपना दल के साथ गठबंधन किया है और उसे दो सीटें पीलीभीत और गोंडा दी हैं। अपना दल हालांकि फूलपुर की सीट की मांग भी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अपना दल (एस) के भाजपा के साथ तालमेल के एक दिन बाद उनकी मां कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले अपना दल ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कृष्णा पटेल ने शनिवार शाम पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की, जिसमें गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया। गठबंधन के तहत कांग्रेस ने अपना दल को दो सीटों गोंडा और पीलीभीत दी हैं हालांकि अपना दल फूलपुर की सीट भी मांग रहा है।

अपना दल की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'यह स्पष्ट है कि गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस ने हमें दो सीटें दी हैं, हालांकि हम फूलपुर की सीट की भी मांग रहे हैं। बातचीत चल रही है।' इससे पहले अपना दल प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने कहा कि फूलपुर सीट की मांग की जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र हमारी पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रहा है।' उन्होंने यह दावा भी किया कि कृष्णा पटेल वाला अपना दल ही सोनेलाल पटेल द्वारा गठित मूल पार्टी है और उसे पटेल एवं दूसरे पिछड़े वर्गों का समर्थन हासिल है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं