लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- सवर्ण समाज में ‘बेचैनी’ के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार

By भाषा | Updated: September 5, 2018 21:13 IST

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारक कानून के कड़े प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में नरेन्द्र सरकार ने निशाना साधा है।

Open in App

नई दिल्ली, पांच सितंबर:  कांग्रेस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारक कानून के कड़े प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में नरेन्द्र सरकार ने निशाना साधा और आरोप लगाया कि सवर्ण समाज में बेचैनी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार हैं। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मानते हैं कि समाज के हर वर्ग को शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात कहने, अपना पक्ष रखने का पूर्ण अधिकार है। देश में कोई लचर अर्थव्यवस्था है, डूबता रुपया है, भयंकर बेरोजगारी है, दोषपूर्ण जीएसटी है, लघु और मध्यम उद्योग एमएसएमई पर जबरदस्त मार पड़ रही है, भ्रष्टाचारी घोटाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवर्णों सहित समाज के सभी हिस्सों में बेचैनी, चिंता और आक्रोश है तो इसका जिम्मेवार कौन है? इसकी जिम्मेदार सरकार है। आज ये जिम्मेवारी सीधी भाजपा सरकार की नहीं माननीय प्रधानमंत्री जी की भी है जिन्होंने सबका साथ सबका विकास जैसी शब्दावली को इतना विकृत कर दिया है।’’  ‘कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए’ होने संबंधी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान का भी सिंघवी ने बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘सुरजेवाला जी की रैली एवं उनके वकतव्य जिसने देखा व सुना होगा वो कोई आरोप नहीं लगा सकता। क्या आप समझते हैं कि ब्राह्मण समाज की पीड़ा कम है? या दूसरे वर्गों पीड़ा कम है? हरियाणा में ब्राह्मण समाज गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। क्या कोई इससे इनकार कर सकता है?’’ 

सिंघवी ने कहा, ‘‘ ब्राह्मण समाज में गरीब के बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद दी जाए तो इसमें क्या गलत है? भाजपा इसकी क्यों निंदा कर रही है? यह निंदा भाजपा की विकृत सोच को दर्शाती है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह