लाइव न्यूज़ :

रक्षा ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराने वाले पूर्व कैग महर्षि के बयान को कांग्रेस ने बताया अजीब

By भाषा | Updated: August 10, 2020 01:29 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘कैग एक उच्च संवैधानिक प्राधिकार है और इसलिए मुझे कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने में संकोच हो रहा है।’’

Open in App

नयी दिल्ली।कांग्रेस ने पिछले सप्ताह भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने वाले राजीव महर्षि के उन बयानों को ‘बहुत अजीब’ और ‘हैरानी वाला’ बताया कि रक्षा ऑडिट रिपोर्ट इसलिए ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराई गयीं क्योंकि ये पाकिस्तान या चीन को आसानी से उपलब्ध नहीं हो जानी चाहिए।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि क्या पहले के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकों ने रिपोर्ट अपलोड करके राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया। कैग के रूप में महर्षि का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ। अंग्रेजी के दो प्रमुख अखबारों ने उनके हवाले से लिखा है कि यह निर्णय लिया गया कि पड़ोसी देशों से तनाव के मद्देनजर कुछ रक्षा रिपोर्ट और भविष्य में भी कोई रक्षा संबंधी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

महर्षि के हवाले से कहा गया, ‘‘हम संसद और लोक लेखा समिति के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं लेकिन यह पाकिस्तान या चीन को आसानी से उपलब्ध नहीं हो जानी चाहिए।’’

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘कैग एक उच्च संवैधानिक प्राधिकार है और इसलिए मुझे कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने में संकोच हो रहा है।’’ उन्होंने महर्षि की टिप्पणी को बहुत ‘अजीब, हैरान और स्तब्ध करने’ वाली बताया।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल