लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर रमेश और खड़गे का हमला, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार के 9 वर्षों में जानलेवा महंगाई, लूटी गई जनता की कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 17:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली सरकार पर सीधा हमला बोला।रमेश ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री, भाजपा के अन्य नेता और उनके लिए ढोल पीटने वाले इस काम में लगे रहेंगे।पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार पद की शपथ ली थी।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अगले कुछ दिनों और हफ्तों में हर तरफ पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की तथाकथित "श्रेष्ठ उपलब्धियों" को प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। खुद प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री, भाजपा के अन्य नेता और उनके लिए ढोल पीटने वाले इस काम में लगे रहेंगे।" 

उन्होंने लिखा, "लेकिन गरीबी के कगार पर खड़े लोग, जिन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी तरह-तरह की मुश्किलें आ रही हैं, वे एक ही बात पूछेंगे - क्या हमारा जीवन बेहतर हुआ है, या क्या हमारी आजीविका में सकारात्मक बदलाव आया है?" 

उन्होंने कहा, "इसका स्पष्ट जवाब है - नहीं।" रमेश ने कहा, "वर्ष 2014 से वास्तविक मजदूरी में वृद्धि- कृषि मजदूरों के लिए 0.8 प्रतिशत, गैर-कृषि मज़दूरों के लिए 0.2 प्रतिशत, निर्माण मजदूरों के लिए 0.02 प्रतिशत। इसी बीच 2014 से बुनियादी जरूरत की वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि- एलपीजी में 169 प्रतिशत, पेट्रोल में 57 प्रतिशत, डीजल में 78 प्रतिशत, सरसों के तेल में 58 प्रतिशत, आटे में 56 प्रतिशत और दूध में 51 प्रतिशत।" 

उन्होंने दावा किया, "सच्चाई यह है कि एक विशेष व्यक्ति को छोड़कर, लगभग हर किसी की आय स्थिर हो गई है। 2014 से गौतम अडानी की संपत्ति में 1,225 प्रतिशत का इजाफा हुआ।" कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के नौ वर्षों में लोगों को जानलेवा महंगाई का सामना करना पड़ा और उनकी कमाई को भी 'लूट लिया गया।' पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार पद की शपथ ली थी। 

यह बतौर प्रधानमंत्री उनका दूसरा कार्यकाल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "9 वर्षों में जानलेवा महंगाई, भाजपा ने लूटी जनता की कमाई! हर ज़रूरी चीज़ पर जीएसटी की मार, बिगड़ा बजट, जीना दुश्वार! अहंकारी दावे किए कि 'महंगाई तो दिखती नहीं' या "ये महंगी चीज़ हम खाते ही नहीं'।" उन्होंने आरोप लगाया, "अच्छे दिनों से "अमृतकाल" की यात्रा, महंगाई से जनलूट की बढ़ती गई मात्रा!"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Jairam Rameshनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया