लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का बीजेपी पर वार, लोकसभा चुनाव 'फासीवादी विचारधारा' बनाम 'लोकतांत्रिक विचारधारा' होगा

By भाषा | Updated: September 4, 2018 21:02 IST

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, चार सितंबर: कांग्रेस ने तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष टी. सुंदरराजन के समक्ष घरेलू उड़ान में नारेबाजी करने के आरोप में 28 वर्षीय छात्रा सोफिया की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार में देश में ‘अघोषित आपातकाल’ होने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव ‘भाजपा के नेतृत्व वाली फासीवादी विचारधारा’ एवं ‘कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक विचारधारा’ के बीच होगा।

देश में अघोषित आपातकालपार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अगर यह अघोषित आपातकाल नहीं है तो फिर क्या है?’’ तिवारी ने कहा, ‘‘इस घटना से फिर से साबित हो गया है कि देश में अघोषित आपातकाल है। यह सिर्फ बोलने की आजादी पर हमला नहीं है, बल्कि संविधान के ऊपर आघात है।’’ 

पुलिस ने नहीं दिया ठोस जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है। पिछले हफ्ते पाँच लोगों को देश में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया। हम उनके ख्याल से इत्तेफाक नहीं रखते, पर हम इस बात से जरुर इत्तेफाक रखते हैं कि इस देश में हर नागरिक को अपनी राय रखने का अधिकार है। जब अदालतों ने पूछा कि गिरफ्तार क्यों किया गया है, पुलिस की तरफ से कोई ठोस जवाब आज तक नहीं आया है।’’ 

बीजेपी कर रही है फासीवादी विचारधारा का नेतृत्वतिवारी ने जेएनयू, एफटीआईआई, रोहित वेमुला और कई अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2019 की लड़ाई महज दो राजनीतिक पार्टियों में, दो राजनीतिक विचारधाराओं में नहीं होगी बल्कि ये एक फासीवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक विचारधारा के बीच होगी। फासीवादी विचारधारा का नेतृत्व भाजपा कर रही है और लोकतांत्रिक विचारधारा का कांग्रेस और बाकि प्रगतिशील पार्टियाँ नेतृत्व कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह