लाइव न्यूज़ :

‘स्पूतनिक वी’ को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष: ‘अयोग्य’ सरकार ने कुछ सीख तो ली

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कांग्रेस ने केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति द्वारा रूस के कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ के आपात उपयोग की मंजूरी की सिफारिश किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस ‘अयोग्य’ सरकार ने कुछ तो सीख ली।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि दूसरे देशों के टीकों को भी मंजूरी दी जाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘स्पूतनिक वी’ के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने की सिफारिश की है। भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) इस सिफारिश पर अंतिम निर्णय लेगा। यदि इस टीके को मंजूरी मिल जाती है तो यह भारत में उपलब्ध तीसरा कोविड-19 रोधी टीका होगा।

इसको लेकर राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ एक सीधा-सा लेटर,उसमें जन की बात...विपक्ष के सुझाव अच्छे हैं! ’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘अयोग्य सरकार ने देर से सही, कुछ तो सीख ली। जब दो दिन पहले सभी टीकों को अनुमति देने के लिए राहुल गांधी ने कहा तो रवि शंकर प्रसाद बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे थे। उम्मीद है अब रविशंकर प्रसाद विशेषज्ञ समिति के बारे में तो बग़ैर सिर पैर की बात करने से बाज़ आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल