लाइव न्यूज़ :

कोरोना से निपटने के केंद्र के प्रयास पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारतीयों पर कहर बरपा रहा है कोविड-19

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:59 IST

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से कोरोना महामारी की वजह से देश के इस हालात को लेकर सरकार की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि एक साल बीत गया है लेकिन कोविड-19 भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार कहर बरपा रहा है।कांग्रेस ने कहा कि कोरोना वायरस बेलगाम होता जा रहा है, टीके का अभाव है, किसान-मजदूर परेशान हैं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के ‘‘अहंकार और अक्षमता’’ के कारण कोरोना वायरस भारत के लोगों और अर्थव्यवस्था पर कहर बरपा रहा है।

विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशानी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ना कोरोना पर काबू, ना पर्याप्त टीके, ना रोजगार, ना किसान-मजदूर की सुनवाई, न लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) सुरक्षित, ना मध्यमवर्ग संतुष्ट।

‘आम’ खाना तो ठीक था लेकिन कम से कम ‘आम आदमी’ को तो छोड़ देते।’’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से देश में हालात को लेकर भी सरकार की आलोचना की। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘एक साल बीत गया है लेकिन कोविड-19 भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार कहर बरपा रहा है।

इसका श्रेय मोदी सरकार और उसके अहंकार तथा अक्षमता को जाता है।’’ एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने दावा किया कि सरकार की नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है।

पार्टी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस बेलगाम होता जा रहा है, टीके का अभाव है, किसान-मजदूर परेशान हैं, अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, छोटे उद्योग- धंधे चौपट हो रहे हैं और मध्यम वर्ग भी परेशान है।’’ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार की आलोचना करता रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता