लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन पर कांग्रेस का पलटवार: ‘विफल’ स्वास्थ्य मंत्री ने ‘राजनीतिक ओछापन’ दिखाया, माफी मांगें

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कांग्रेस ने कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधे जाने के बाद सोमवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि एक ‘विफल मंत्री’ ने राजनीतिक ओछेपन और उदासीनता का परिचय दिया है।

पार्टी ने यह भी कहा कि हर्षवर्धन को इस ‘राजनीतिक अपरिपक्वता’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया था तो उसका जवाब हर्षवर्धन द्वारा दिए जाने का कोई मतलब नहीं है। इस पत्र में हर्षवर्धन ने सिर्फ दोषारोपण किया है। यह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता, ओछेपन और उदासीनता को दिखाता है।’’

सुप्रिया ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के एक बयान का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘ ऑक्सीजन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जिस तरह का बयान दिया है वह बहुत असंवेदनशील है। यह हाल है इस सरकार का।’’

चव्हाण ने कहा, ‘‘कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सबको मिलकर इस बीमारी से लड़ने का प्रयास होना चाहिए।’’

उन्होंने हर्षवर्धन पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मनमोहन सिंह ने सकारात्मक सुझाव दिए तो उस पर अमल करना चाहिए। लेकिन एक विफल मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को बहुत अशोभनीय जवाब दिया है। इस तरह का जवाब नहीं देना चाहिए था। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के लिए कांग्रेस शासित राज्य जिम्मेदार हैं जो कथित रूप से लोगों के टीकाकरण के बजाए टीकों पर संदेह जताने में व्यस्त थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन ने दावा किया कि मनमोहन सिंह के पत्र को तैयार करने वाले लोगों ने उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है।

हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह को लिखे जवाबी पत्र में दावा किया, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह जी, अगर आपकी सकारात्मक सहयोग की पेशकश और मूल्यवान सलाह को ऐसे कठिन समय में आपके कांग्रेस के नेता ही मान लें तो इतिहास आपका आभारी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?