लाइव न्यूज़ :

राहुल, तेजस्वी के खिलाफ ‘‘हनीमून पर जाने’’ संबंध टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने किया मांझी पर पलटवार

By भाषा | Updated: January 7, 2021 23:00 IST

Open in App

पटना, सात जनवरी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अपनी राजनीतिक व्यस्तता के बीच छुट्टियों पर जाने को ‘‘हनीमून’’ करार देने संबंधी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान को लेकर विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद ने उन पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया ।

बिहार में सत्तारूढ़ राजग में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मांझी ने बुधवार को टिप्पणी की थी कि ‘‘देश और प्रदेश (बिहार) के तीनों युवराज राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान समय-समय पर अपना कहीं हनीमून मनाने या क्या करने जाते हैं, पता नहीं’’।

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुछ साल पहले मांझी के पुत्र अपनी पत्नी के अलावा कथित रूप से एक महिला के साथ होटल में पकड़े गये थे ।

राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुरानी खबरों की वीडियो साझा की, जिनमें मांझी ने अपने बेटे प्रवीण का बचाव करते हुए कहा था कि आपस में सहमति से दो वयस्कों के बीच संबंध में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि मांझी अपनी पार्टी के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल रहने के बावजूद मंत्रिमंडल में प्रयाप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाने के कारण हताशा में इस तरह की अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मांझी को यह याद रखना चाहिए कि तेजस्वी यादव विपक्ष का नेतृत्व कर हैं और उस पार्टी से हैं, जिसके राज्य विधानसभा में सबसे अधिक विधायक हैं और उनके बेटे ने राजद-कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में विधान परिषद में स्थान पाया था ।

मांझी के पुत्र संतोष कुमार जो वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य हैं, उन्हें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख के राजग छोड़कर विपक्षी महागठबंधन में शामिल होने के तुरंत बाद 2018 में उच्च सदन के लिए चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल