लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में विकास के अभाव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:42 IST

Open in App

होजाई (असम), 17 मार्च उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वोत्तर में विकास के अभाव और अवैध घुसपैठ एवं कश्मीर में आतंकवाद में वृद्धि के लिए बुधवार को कांग्रेस के सत्ता की लालच को जिम्मेदार ठहराया।

आदित्यनाथ ने यहां एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर सत्ता के लालच के चलते जनकल्याण एवं विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। फिलहाल कांग्रेस असम का मुख्य विपक्षी दल है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर ने कांग्रेस की एक के बाद एक आयी सरकारों से विकास की उम्मीद लगाये रखी ‘‘लेकिन विकास नहीं हुआ क्योंकि प्रगति उसके एजेंडे में थी ही नहीं।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने इस क्षेत्र के विकास एवं प्रगति और देश की एकता या जन कल्याण के लिए कभी काम ही नहीं किया, उसका ध्येय बस सत्ता हथियाना रहा। इसके लिए यहां के लोग लंबे समय तक उसके कुशासन तथा इस क्षेत्र में अवैध प्रवासन की समस्या को झेलने के लिए बाध्य हुए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए लुक ईस्ट पॉलिसी निरस्त करके एक्ट ईस्ट पॉलिसी लागू की तथा उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उनका हर कैबिनेट मंत्री पूर्वोत्तर में एक दिन रहकर और इसका अध्ययन करेगा कि जनकल्याण से जुड़ी उनके विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयान कैसे हो रहा है।

उन्होंने अनुच्छेद 370 को लाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और इस अनुच्छेद को निष्प्रभावी बनाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की।

‘जय श्री राम‘ का उद्घोष करते हुए भाजपा नेता ने कहा , ‘‘ भारत में भगवान राम का नाम लिये बगैर कोई काम नहीं हो सकता है। राम भारत की पहचान, धरोहर, संस्कृति और उसका आधार हैं। सारी बाधाओं को पार करते हुए भाजपा सरकार ने अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला रखी। असम के लोगों ने भी इसके निर्माण में उदारतापूर्वक योगदान दिया।’’

असम विधानसभा चुनाव के तहत होजाई में दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल