लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया, चलाया ‘सेवा अभियान’

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

इसके साथ ही पार्टी और उसके विभिन्न संगठनों ने देश भर में ‘सेवा अभियान’ चलाया। इसके तहत कोरोना प्रभावित परिवारों और गरीबों को भोजन सामग्री बांटी गई तथा मास्क और टीकाकरण के लिए पंजीकरण को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के बीच पिछले कई महीनों से लोगों की सेवा में खुद को समर्पित किया है तथा जरूरतमंदों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संकट के खत्म होने तक पार्टी और उसके विभिन्न संगठन जनसेवा का यह अभियान जारी रखेंगे।

कांग्रेस की दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और कई अन्य प्रदेशों की इकाइयों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लोगों को राहत सामाग्री बांटी और कोरोना के खिलाफ जरूरी चिकित्सा उपकरण एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने ‘वीर भूमि’ जाकर अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘सत्य, करुणा, प्रगति।’’

वहीं, प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रेम से बड़ी कोई ताकत नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश राजीव गांधी को एक ऐसे नेता के तौर पर हमेशा याद करेगा जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘राजीव जी को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि वह औद्योगिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी की 21वीं सदी की तरफ भारत को ले गए। सब जानते हैं कि देश में दूरसंचार क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी जी ने की।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज हम भारत के सबसे महान सपूतों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर याद करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह विचारों और ऊर्जा से ओत-प्रोत थे और भारत को एक बड़ी ताकत बनाने का उनका सपना था।’’

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी को याद किया।

गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बुदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!