लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गलवान की घटना की बरसी पर जवानों की शहादत को याद किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून कांग्रेस ने गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हिंसक झड़प की बरसी पर मंगलवार को जवानों की शहादत को याद किया और कहा कि इस घटना को लेकर सरकार को देश की जनता के समक्ष अभी कई स्पष्टीकरण देने हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘मैं गलवान में पीएलए के सैनिकों के साथ झड़प में अपना जीवन बलिदान करने वाले बिहार रेजीमेंट के 20 जवानों को याद करने में इस कृतज्ञ राष्ट्र के साथ खुद को शामिल करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना को लेकर कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिले और सरकार को जनता के समक्ष कई स्पष्टीकरण देने हैं।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘गलवान में देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को सादर नमन। हमारे 20 योद्धाओं को शहीद हुए 1 साल हो गया। चीनी आज भी हमारी ज़मीन पर जबरन क़ाबिज़ हैं। मोदी सरकार देश की रक्षा में विफल रही है।’’

पार्टी ने ‘गलवान के शहीदों के लिए न्याय’ की मांग करते हुए सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

गौरतलब है कि पिछले साल 14-15 जून की दरम्यानी रात पीएलए के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए । बाद में कई खबरों के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल