लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने महंगाई पर ‘जन जागरण अभियान’ के लिए मिस्ड कॉल नंबर जारी किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के मकसद से 14 नवंबर से आरंभ हो रहे ‘जन जागरण अभियान’ के लिए शुक्रवार को मिस्ड कॉल नंबर जारी किया।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार की महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान से जनता को जोड़ने के लिए हम एक मिस्ड कॉल नम्बर 1800212000011 जारी कर रहे हैं। इस पर मिस्ड कॉल देने के बाद लोगों को एक एसएमएस मिलेगा और उसमें संलग्न डिजिटल फॉर्म को भरना होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर और फॉर्म भरकर लोग महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के अभियान का समर्थन कर सकते हैं।

कांग्रेस के ‘जन जागरण अभियान’ के तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा करेंगे तथा वे जनसंवाद एवं दूसरे संपर्क कार्यक्रमों के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली सतत आंदोलन संबंधी पार्टी की समिति ने महंगाई के मुद्दे पर ‘जन जागरण अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम तय किये हैं जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस कार्य समिति ने स्वीकृति प्रदान की है।

यह अभियान 14 नवंबर से 29 नवंबर के बीच चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह