कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की
By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:57 IST2021-09-20T00:57:25+5:302021-09-20T00:57:25+5:30

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की
नयी दिल्ली, 19 सितंबर कांग्रेस ने रविवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के लिए तीन उपाध्यक्षों सहित अतिरिक्त पदाधिकारियों की एक सूची जारी की।
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव संगठन नियुक्त किया है।
पार्टी ने साथ ही प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिव भी नियुक्त किये हैं।
गत मार्च माह में भी कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए 69 नये पदाधिकारियों की एक सूची जारी की थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।