लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गुजरात नगर निकाय चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 00:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक फरवरी इस महीने के अंत में दो चरणों में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद को छोड़कर पांच नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

सूची में सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं, जहाँ पार्टी सभी सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रही है।

स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार एआईएमआईएम भी मैदान में उतरेगी।

स्थानीय निकाय चुनाव 21 और 28 फरवरी को दो चरणों में होने वाले हैं।

छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे और 28 फरवरी को नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव होंगे।

पहले चरण के परिणाम 23 फरवरी को और दूसरे चरण के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos