कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:14 IST2021-03-06T22:14:07+5:302021-03-06T22:14:07+5:30

Congress released the first list of 13 candidates for the West Bengal assembly elections | कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नयी दिल्ली, छह मार्च कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पार्टी उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का नाम भी शामिल है जो अपनी वर्तमान सीट बाघमुंडी से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में बनी सहमति के मुताबिक, कांग्रेस 2016 की तरह इस बार भी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होगा। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress released the first list of 13 candidates for the West Bengal assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे