लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 14 मार्च कांग्रेस ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने वतकारा से सांसद के मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा सिर्फ इसी सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी केरल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस ने अभिनेता धर्माजन को कोझिकोड जिले की बालुस्सेरी सीट से उतारा है। पूर्व पर्यटन मंत्री ए पी अनिल कुमार वंदूर सीट से जबकि युवा कांग्रेस नेता शफी परमबिल पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। परमबिल का पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार और ‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन से होगा।

इसी तरह, युवा नेताओं वी टी बलराम को त्रिथला से, ए एम रोहित को पोन्नानी से, डॉ सरीन पी को ओट्टापलम से और के एम अभिजीत को कोझिकोड उत्तर सीट से टिकट मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र