लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन फरवरी गुजरात में कांग्रेस ने इस महीने के अंत में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के होने वाले चुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है । अहमदाबाद नगर निगम के साथ साथ अन्य स्थानीय निकायों के भी चुनाव कराये जायेंगे ।

ताजा सूची के साथ ही कांग्रेस ने छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 180 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

मंगलवार रात को जारी की गई इस सूची में एएमसी के अंतर्गत गोटा, चांदलोदिया, रानिप, नवा वदज, घाटलोडिया, थलतेज, नारायणपुरा, नरोदा, नवरंगपुरा, और वसना वार्ड के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं ।

एक फरवरी को कांग्रेस ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर नगर निगमों के कुछ वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे।

छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे और 28 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अन्य स्थानीय निकायों के लिए मतदान 28 फरवरी को होना है, और दो मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया