कांग्रेस मुश्किल में, राज बब्बर, कमलनाथ, सुनील जाखड़ के बाद अजय कुमार ने इस्तीफा भेजा, अब तक 13 नेता ने की पेशकश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2019 17:11 IST2019-05-27T17:11:22+5:302019-05-27T17:11:22+5:30

खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस ने इसे अस्वीकार कर दिया। किसी तरह राहुल गांधी को मनाया गया। लेकिन राज्यों के नेता लगातार इस्तीफा की पेशकश कर रहे हैं। असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज चुके हैं। अभी तक 13 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा हैं।

Congress rejects Rahul Gandhi's resignation, says party needs his leadership and guidance. | कांग्रेस मुश्किल में, राज बब्बर, कमलनाथ, सुनील जाखड़ के बाद अजय कुमार ने इस्तीफा भेजा, अब तक 13 नेता ने की पेशकश

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की और अब राज्य प्रदेश प्रभारी इस्तीफा ऑफर कर रहे हैं।

Highlightsओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने इस्तीफे की पेशकश की है।पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की है।गौरतलब है कि कांग्रेस की हार के बाद पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के बाद कांग्रेस में बुरा हाल है। करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे की पेशकश बढ़ती जा रही है।

खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस ने इसे अस्वीकार कर दिया। किसी तरह राहुल गांधी को मनाया गया। लेकिन राज्यों के नेता लगातार इस्तीफा की पेशकश कर रहे हैं।

असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज चुके हैं। अभी तक 13 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा हैं।


शीला दीक्षित और निरंजन पटनायक ने इस्तीफे की पेशकश की

दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों (23 मई) के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की है। राज बब्बर खुद 2019 लोकसभा चुनाव फतेहपुर सीकरी से चुनाव हार चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कमलनाथ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष से इस्तीफा भेजा है। 


पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की है। सुनील जाखड़ ने पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था और उन्हें इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पहली बार चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड स्टार सनी देओल से हार का सामना करना पड़ा।

सनी देओल ने सुनील जाखड़ को 82459 वोटों से हराया। कांग्रेस का प्रदर्शन वैसे दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब में जरूर बेहतर रहा। पंजाब में 13 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने 8 पर जीत हासिल की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी इस्तीफे का प्रस्ताव दिया है।

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव-2019 में झारखंड में केवल एक सीट जीत सकी। अजय कुमार ने अपना इस्तीफा झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भेजा। गौरतलब है कि कांग्रेस की हार के बाद पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी है।


इससे पहले महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। डॉक्टर अजय कुमार ने 2014 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। इससे पहले वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे। झारखंड में 14 सीटों में से 11 पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

 इससे पहले रविवार को असम कांग्रेस कमिटी के प्रेसिडेंट रिपुण बोरा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बोरा ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'असम में इस करारी हार के जो भी कारण रहे, मेरी चेतना असम पीसीसी के प्रेसिडेंट के तौर पर आगे भी काम करने की इजाजत नहीं दे रही है।' 

राहुल को लेकर तरह-तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस पार्टी ने अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल अब भी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। खबरें तो यहां तक है कि राहुल ने कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपना रिप्लेसमेंट खोजने तक को कह दिया है।  

Web Title: Congress rejects Rahul Gandhi's resignation, says party needs his leadership and guidance.