लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने एग्जिट पोल के अनुमानों को किया खारिज, कहा-11 फरवरी के परिणाम सभी को चौंका देंगे

By भाषा | Updated: February 9, 2020 23:02 IST

कांग्रेस दिल्ली में 1998 से 2013 तक सत्ता में रही लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आयी थी। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल सर्वेक्षणों पर अन्य को जश्न मनाने दीजिये। मुझे इसका पक्का विश्वास है कि 11 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम सभी को चौंका देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के एक दिन बाद रविवार को कांग्रेस ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज कर दिया जिनमें पार्टी के लिए 2015 चुनाव जैसे नतीजों की बात कही गई थी। कांग्रेस ने कहा कि 11 फरवरी को आने वाले मतगणना के नतीजे ‘‘सभी को चौंका’’ देंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के एक दिन बाद रविवार को कांग्रेस ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज कर दिया जिनमें पार्टी के लिए 2015 चुनाव जैसे नतीजों की बात कही गई थी।

कांग्रेस ने कहा कि 11 फरवरी को आने वाले मतगणना के नतीजे ‘‘सभी को चौंका’’ देंगे। लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वेक्षणों में कांग्रेस के लिए 2015 के प्रदर्शन से अलग पूर्वानुमान नहीं जताया गया है।

कांग्रेस दिल्ली में 1998 से 2013 तक सत्ता में रही लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आयी थी। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल सर्वेक्षणों पर अन्य को जश्न मनाने दीजिये। मुझे इसका पक्का विश्वास है कि 11 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम सभी को चौंका देंगे।’’

दिल्ली कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के कम से कम ऐसे 20 उम्मीदवार थे जो त्रिकोणीय मुकाबले में थे। हम एग्जिट पोल सर्वेक्षणों के पूर्वानुमानों को खारिज करते हैं।’’

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव राजद के साथ गठबंधन में लड़ा था। कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि चार सीटें राजद के लिए छोड़ी थीं।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने सभी सीटों पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार खड़े किये, ईमानदारी से प्रचार किया और अच्छे प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक हैं।’’ शर्मा स्वयं विकासपुरी सीट से पार्टी की ओर चुनाव मैदान में थे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसदिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है