कांग्रेस ने चीन को जमीन ‘उपहार’ में देने की नेहरू की गलती का एहसास किया: भाजपा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:37 IST2021-02-12T14:37:55+5:302021-02-12T14:37:55+5:30

Congress realizes Nehru's mistake of giving 'land' to China: BJP | कांग्रेस ने चीन को जमीन ‘उपहार’ में देने की नेहरू की गलती का एहसास किया: भाजपा

कांग्रेस ने चीन को जमीन ‘उपहार’ में देने की नेहरू की गलती का एहसास किया: भाजपा

नयी दिल्ली, 12 फरवरी ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को देने संबंधी राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने शुक्रवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि यह पड़ोसी देश को 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन ‘‘उपहार’’ में देने की पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ‘‘महा भूल’’ के कांग्रेस के एहसास की स्वीकारोक्ति है।

भाजपा महासचिव सीटी रवि ने एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने अंतत: यह एहसास किया कि प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को 38,000 वर्ग किलोमीटर भूमि उपहार में देने की ‘महा भूल’ की। क्या वह अपने सह-स्वामी (को-ऑनर), कायर राहुल गांधी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए सवाल करेगी।’’

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को दे दिया।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री चीन के सामने झुक गए और उन्होंने सैनिकों की शहादत के साथ विश्वासघात किया है।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress realizes Nehru's mistake of giving 'land' to China: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे