लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सहित पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 05:14 IST

महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर उतरने का फैसला किया है

Open in App

महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर उतरने का फैसला किया है. इस सिलसिले में पार्टी जल्दी ही महासचिवों की बैठक बुलाकर चुनावी रणनीति को अंतिम रुप देगी. यह बात आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उस बैठक के बाद उभरकर सामने आई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटोनी कर रहे थे.उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी इस बात को लेकर पशोपेश में है कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या चुनाव वाले राज्यों में लोकसभा चुनाव में हुई पराजय को देखते हुए अध्यक्ष बदले जाए अथवा नहीं. प्राप्त संकेतों के अनुसार इस मुद्दे पर कोई फैसला महासचिवों के साथ होने वाली बैठक के बाद लिये जाने के संकेत है. बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बावजूद पार्टी उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है तथा राहुल पार्टी के अध्यक्ष बने रहेगें. बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी जो पार्टी के वॉर रुम में बुलाई गई थी जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे इनमें एंटोनी के अलावा, अहमद पटेल, पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल और आनंद शर्मा के नाम प्रमुख है. गौरतलब है कि इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थे. क्योंकि सोनिया और प्रियंका रायबरेली के दौर पर है. वहीं सुरजेवाला ने साफ किया कि राहुल के अध्यक्ष बने रहने पर पार्टी को कही कोई संदेह नहीं है वे पार्टी के अध्यक्ष है और पार्टी के अध्यक्ष बने रहेगें. उनके विकल्प पर विचार करने का सवाल ही कहां पैदा होता है. यह पूछे जाने पर कि लोकसभा में पार्टी का नेता कौन होगा सुरजेवाला ने कहा कि इस पर कोई फैसला संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी करेगीं. सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी अत्यंत गंभीर है जहां वह राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. राज्य के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे अभी से राज्य के लिए चुनाव रणनीति बनाने में जुट गये है और संभवत: महासचिवों की बैठक के समय वे इसका खुलासा करेगें.  जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उनमें महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर और राजधानी दिल्ली शामिल है

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे