लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने एस्मा लागू किए जाने को लेकर उठाए सरकार की नीयत पर सवाल

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:19 IST

Open in App

लखनऊ, 31 मई कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा राज्य में तीसरी बार आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह तक रोक लगाए जाने को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में तीसरी बार एस्मा लगाए जाने के बाद सरकार की नियत पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर अपने तानाशाही रवैये का परिचय देती रहती है। हाल ही में सरकार ने एस्मा के तहत तीसरी बार सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने तक के लिए रोक लगा दी है। इसका मतलब यह है कि सरकार किसी भी प्रकार के आदेश कर्मचारियों पर थोप सकती है, उनके साथ बिना किसी विरोध के अन्याय किया जा सकता है।

कुमार ने कहा कि सरकार ने यह तुगलगी फ़रमान जारी कर कर्मचारियों के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन किया है। अपनी माँगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न विभागों से संबंधित कर्मचारी हड़ताल के ज़रिये अपनी इन माँगों के समक्ष रखते हैं, जिसको सुनना और उसका हल निकालना सरकार का कार्य है। मगर सरकार अपने कर्तव्यों से भागते हुए कर्मचारियों के अधिकार छीन रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के शुरुआत से ही झूठे वादे करते आ रही है। मगर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उन वादों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उनके आश्वासनों से त्रस्त होकर जब लोग अपनी आवाज़ उठाते हैं तो इसी प्रकार से उनकी आवाज़ को दबा दिया जाता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के कई संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गत 27 मई को प्रदेश में एस्मा के तहत कर्मचारियों को हड़ताल पर छह महीने की रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर