लाइव न्यूज़ :

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ससुर को दिया गया है पद

By भाषा | Updated: November 18, 2022 08:27 IST

इस पर बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने कहा, ‘‘आज कुलाधिपति ने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रुप में जिन पी के मिश्रा जी की नियुक्ति की है, क्या इसलिए की है कि वे संघी, अतियोग्य या मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के ससुर हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस पद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ससुर की नियुक्ति हुई है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को गलत ठहराया है और कहा है कि योग्यता के आधार पर नियुक्ति हुई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्रा को जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जेएनकेवीवी) का कुलपति नियुक्त किया है। 

कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाया सवाल, लगाया यह आरोप

विपक्षी दल कांग्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीबी रिश्तेदार की नियुक्ति कर पार्टी शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिकरण कर रही है। आपको बता दें कि नए कुलपति की पत्नी पूर्व में जबलपुर में भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं। परिवार के परिचितों ने कहा कि उन्हें कभी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का करीबी माना जाता था। 

राजभवन के एक अधिकारी ने कुलपति के रुप में मिश्रा की नियुक्ति की पुष्टि की। डॉ. मिश्रा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता कृषि विश्वविद्यालय में वित्तीय संसाधनों को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के बाद वह अन्य मुद्दों पर टिप्पणी करेंगे। 

अगर कांग्रेस आई सत्ता में तो रद्द होगी ऐसी नियुक्तियां- के. के. मिश्रा

कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण और राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है तो इस तरह की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी। 

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति है मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के ससुर- कांग्रेस

के के मिश्रा ने कुलपति के नियुक्ति पत्र के साथ ट्वीट किया, ‘‘मैं पारिवारिक हमले नहीं करता, हालांकि 18 सालों में मुझे व मेरे परिवार को कई तरह से प्रताड़ित किया गया। किंतु यह जानना जरुरी है कि आज कुलाधिपति ने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रुप में जिन पी के मिश्रा जी की नियुक्ति की है, क्या इसलिए की है कि वे संघी, अतियोग्य या मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के ससुर हैं।’’ 

ऐसे में मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा शासन में योग्यता के आधार पर नियुक्तियां की जाती है और कांग्रेस बेबुनियादी आरोप लगा रही है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव