लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात, लेकिन राफेल करार पर नहीं होगी कोई बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 04:15 IST

नई दिल्ली( 10 मार्च): फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रो 9 मार्च को भारत पहुचे हैं। वह अपनी च...

Open in App

नई दिल्ली( 10 मार्च): फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रो 9 मार्च को भारत पहुचे हैं। वह अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फ्रांस के राष्ट्रपति मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को राहुल के थाईलैंड और सिंगापुर की यात्रा से लौटने के बाद उनकी यह मुलाकात हो सकती है। 

राहुल इस समय विदेशों में बसे भारतीय लोगों तक पहुंच कायम करने की कवायद के तहत  थाईलैंड और सिंगापुर की यात्रा पर हैं। ऐसे में हर किसी की निगाह इस पर रहेगी कि राहुल और मैक्रो किस विषय पर बात करते हैं और ये मुलाकात कितने समय की होगी।

2015 में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए राफेल करार के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रही कांग्रेस ने हमला किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति के आने से ठीक पहले कांग्रेस की और से कहा गया है कि राहुल और मैक्रों की मुलाकात के दौरान राफेल करार का मुद्दा नहीं उठाया जाएगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष से भारत के रक्षा करार की चर्चा नहीं करेगी, क्योंकि यह हमारा अंदरूनी मामला  है और इस मुद्दे पर सरकार को फ्रांस से बात करनी है, कांग्रेस को नहीं। 

प्रवक्ता ने कहा है कि हमें मोदी सरकार से जवाब चाहिए ना कि फ्रांस की सरकार से । सरकार को सुनिश्चित करना है कि उसके धन की बर्बादी न हो और कम पैसे में बेहतरीन सौदा हो, सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी