लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर राहुल गांधी का हमला- मोदी और जेटली झूठ बोलना करें बंद, जेपीसी से हो जांच

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2018 10:35 IST

राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि समय आ गया है, अब वित्त मंत्री अरूण जेटली और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर: राफेल डील मामले को लेकर बीते कई दिनों से घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही है। ऐसे में हाल ही में जेटली के अक साक्षात्कार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल ने कहा है कि पीएम मोदी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि समय आ गया है, अब वित्त मंत्री अरूण जेटली और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें।  इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने को कहा है।

इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी ने उन्हें सिर्फ विपक्ष पर हमला करने और कमेंट करने के लिए ही कैबिनेट में रखा है। मैं जेटली जी से कहना चाहूंगा कि आपके बड़े दावे और शब्द आम लोगों के पेट भरने वाले नहीं हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि  राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है इसीलिए किसी भी सूरत में इसको रद्द नहीं किया जाएगा।  मौजूदा राफेल विमान कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार के दौरान की गई बातचीत की तुलना में सस्ता है और कहा कि इन सभी तथ्यों और आंकड़ों को सीएजी के समक्ष रखा जाएगा।

विमान उच्च दर पर खरीदे गए हैं या नहीं यह सीएजी की जांच का मामला है और इसके सारे आंकडे भी कैग  के सामने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर ये सब सुनियोजित निकलता है। 30 अगस्त को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'पेरिस में कुछ धमाके होने वाले हैं' और उसके बाद वही हुआ जैसा कि उन्होंने कहा था।' उन्होंने कहा, '30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि फ्रांस के अंदर कुछ बॉम्ब चलने वाले हैं।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?