लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:32 IST

दिल्ली में जारी लॉकडाउन के दौरान सरकार ने मजदूरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य को ''आवश्यक सेवाओं'' की श्रेणी में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद राहुल गांधी कोरोना संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने कहा- देश को प्रधानमंत्री आवास नहीं, सांस चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत निर्माण कार्य जारी रखने को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि देश को प्रधानमंत्री आवास नहीं, सांस चाहिए। 

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक साझा केन्द्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का सौंदर्यीकरण और प्रधानमंत्री तथा उपराष्ट्रपति के नए आवासों का निर्माण किया जाना है। 

गांधी ने ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए कतारों में लगे लोगों और राजपथ पर सेंट्रल विस्टा के तहत चल रहे निर्माण कार्य की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ''देश को प्रधानमंत्री आवास नहीं, सांस चाहिए।'' कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच विभिन्न राज्य ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। 

गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस केन्द्र सरकार से सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने और देश की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देने की मांग रही है। विपक्षी दल ने परियोजना को ''आवश्यक सेवा'' में रखे जाने की भी आलोचना की है और सरकार पर गलत प्राथमिकताएं तय करने का आरोप लगाया है। 

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ग्रामीण इलाकों में महामारी तेजी से फैल रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ''शहरों के बाद, अब गांव भी परमात्मा पर निर्भर।'' केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,03,738 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,22,96,414 हो गई। इसके अलावा महामारी से 4,092 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2,42,362 हो गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे