लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोविड टीकों की 100 करोड़ खुराक दिये जाने को लेकर भाजपा के जश्न पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:04 IST

Open in App

पुणे, 23 अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कोविड टीकों की 100 करोड़ खुराक दिए जाने को लेकर जश्न मनाने पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर शनिवार को निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाया और यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब भाजपा लोगों की मौत का जश्न मना रही है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘बेरोजगारी, कृषि संकट और महंगाई के कारण देश 50 साल पीछे चला गया है तथा चीन बार-बार हमारी सीमाओं में घुसपैठ कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का उपयोग कर रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तारी के संबंध में पटोले ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ‘‘हिन्दुओं और मुस्लिमों को विभाजित करने का प्रयास’’ कर रही है और केंद्र ने एक शीर्ष उद्योगपति के नियंत्रण वाले बंदरगाह से मादक पदार्थों की विशाल खेप बरामद होने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?