लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद राजस्थान कांग्रेस में फेरबदलः अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट हो सकते हैं मुख्यमंत्री!

By शीलेष शर्मा | Updated: September 27, 2021 20:19 IST

गुजरात के निर्दलीय विधायक एवं प्रभावशाली दलित नेता जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर राहुल गांधी भी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घटनाक्रम हुआ है।कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे।राहुल और प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट से मुलाक़ात कर आश्वासन दिया।

नई दिल्लीः कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं को दरकिनार कर राहुल गांधी नया प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार राहुल और प्रियंका गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के आंतरिक विवाद को समाप्त करने के लिए पंजाब की तर्ज़ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

यह बात उस बातचीत में उभर कर सामने आई, जब पिछले दिनों राहुल और प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट से मुलाक़ात कर आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री का पद उनको सोंपने का पार्टी ने सैद्धांतिक फ़ैसला कर लिया है, लेकिन इस पर अमल की कोई समय सीमा तय नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार राहुल ने सचिन को मुलाक़ात के दौरान साफ़ किया कि इस प्रस्ताव पर फ़ैसला वह सही समय आने पर करेंगे, लेकिन उनका मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है। उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव जैसे युवा नेताओं के कांग्रेस छोड़ देने के बाद राहुल ने युवक कांग्रेस की बैठक में सिंधिया के नाम का उल्लेख करते हुए साफ किया था कि जो पार्टी छोड़ कर जाना चाहते हैं, उनको जल्दी बाहर करो और नये चेहरों को पार्टी में शामिल करो।

गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी कल राहुल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे। बिहार के तेज तर्रार नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर न शामिल होने का दवाब बन रहा है। भाकपा ने कन्हैया कुमार पर कांग्रेस में शामिल न होने का दबाव बनाया है। भाकपा के वरिष्ठ नेता डी राजा कन्हैया कुमार को पार्टी में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

जिग्नेश दलित मतदाताओं को गुजरात के बाहर जिसमें उत्तर प्रदेश,पंजाब और उत्तराखंड में लामबंद करने का काम करेंगे।गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में शरीक होंगे, जहां वह (मेवानी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल अगले कुछ दिनों में पूरी तरह खत्म हो गई है।

बिहार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे। वह पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाकपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानपंजाबराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल