लाइव न्यूज़ :

अकाली दल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा-किसानों के असली गुनहगार, बादलों ने तीन काले कृषि कानूनों की 'नींव' रखी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2021 17:15 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार से केंद्र के ''अन्याय'' के खिलाफ लड़ने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्दे दशकों से पंजाब के कई हिस्सों में भूमि का विभाजन नहीं हुआ है।अप्रिय घटनाओं के कारण कुछ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।मोदी सरकार ने चाक-चौबंद कृषि अधिनियमों के लिए रोड मैप तैयार किया।

चंडीगढ़ः अकाली दल पर तीखा प्रहार करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि बादलों ने तीन काले कृषि कानूनों की 'नींव' रखी और इनके ब्लू प्रिंट की मदद से केंद्र की मोदी सरकार ने चाक-चौबंद कृषि अधिनियमों के लिए रोड मैप तैयार किया।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के दौरान, 10 कृषि कानूनों पर प्रस्ताव पारित किया गया था। सुखबीर सिंह बादल ने नाम वापस ले लिया। अध्यादेशों का समर्थन किया, यह तर्क देते हुए प्रस्ताव का विरोध किया कि अध्यादेश में कुछ भी गलत नहीं है, इसे किसान समर्थक कहा। 

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह कांग्रेस है जो एमएसपी, मंडी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भी कांग्रेस द्वारा लाई गई। सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर किसानों की मांगों पर काम करने की मांग की, जिनमें आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज 'अनुचित' प्राथमिकी को रद्द करने की मांग शामिल है।

सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा, ''हमें और अधिक करना चाहिए'' और ''पंजाब में तीन काले कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देना चाहिए।'' सिद्धू ने 32 कृषि निकायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दो दिन बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान अपनी मांगों को उठाया था। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा, ''आपसे अनुरोध है कि आप 32 किसान यूनियनों द्वारा बुलाई गई बैठक में उठाई गईं मांगों पर ध्यान दें और आवश्यक कार्रवाई करें।''

सिद्धू ने कहा कि किसान नेताओं ने राज्य में आंदोलन के दौरान हिंसा के मामलों के कारण किसान संघों के खिलाफ दर्ज ''अन्यायपूर्ण और अनुचित'' प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राज्य सरकार ने केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन दिया है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब विधानसभा चुनावBJPकांग्रेसअमरिंदर सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम