लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी की कमी और कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों का दौरा कर 'मुफ्त बिजली और पानी' का वादा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल दिल्लीवालों को 20,000 लीटर प्रतिमाह पानी मुफ्त देने कहां से देंगे जब दिल्लीवालों के नलों तक पानी ही नही पहुंचेगा और जिन नलों में दिल्ली जल बोर्ड का पानी आ रहा है वहां लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है, जिस वजह से अनेक बीमारियां फैल रही है। केजरीवाल ने मुफ्त पानी देने के बड़े-बड़े बयानों के अलावा दिल्लीवालों के लिए जल आपूर्ति की दिशा में कोई काम नही किया।’’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘बीमारी नहीं पानी दो, दिल्ली को स्वच्छ पानी दो’’, ‘‘दिल्ली की दुखद कहानी, पीने के लिए गंदा पानी’’ जैसे नारे लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं