कांग्रेस ने ईवीएम मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:17 IST2021-04-03T21:17:45+5:302021-04-03T21:17:45+5:30

Congress protests on EVM case | कांग्रेस ने ईवीएम मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने ईवीएम मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

गुवाहाटी, तीन अप्रैल असम में भाजपा के एक उम्मीदवार की पत्नी के वाहन में ईवीएम मिलने से जुड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और सत्तारूढ़ पार्टी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

बोरा ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए ‘अवैध गतिविधियों’ में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कांग्रेस के इस विरोध मार्च को पार्टी कार्यालय के निकट ही रोक दिया गया।

बोरा ने अपना ज्ञापन पुलिस आयुक्त (अपराध एवं विधि-व्यवस्था) देवराज उपाध्याय को सौंपा ताकि इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सुपुर्द किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress protests on EVM case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे