लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार की टीकाकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार की कोरोना रोधी टीकाकरण नीति का विरोध करते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया और सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाने की मांग की।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अक्षरधाम में बने टीकाकरण केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं अभिषेक दत्त, अली मेहंदी, मुदित अग्रवाल, जयकिशन, अलका लांबा, अमृता धवन और कई अन्य को हिरासत में ले लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोविड संबंधी दिशानिर्देश का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस के नेता एकत्र हुए थे, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्त टीकाकरण की मांग करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घेराव करने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग