लाइव न्यूज़ :

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:58 IST

Open in App

रायपुर, पांच जून छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने शनिवार को महंगाई के विरोध में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरसों तेल की शीशी की माला पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राज्य में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज धरना दिया।

ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अपने घरों के सामने बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया और महंगाई कम करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरसों तेल की सीसी की माला पहनकर अपने निवास स्थान बस्तर बाड़ा के सामने धरना दियाए। इस दौरान मरकाम ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए भाजपा की सरकार ने देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस कांग्रेस शासनकाल की अपेक्षा दोगुनी कीमत पर मिल रहा है। खाद्य सामग्री के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मरकाम ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान देश में पेट्रोल 70 रूपए लीटर और डीजल 60 रुपए लीटर में मिलता था एवं रसोई गैस की कीमत 400 रूपए थी जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत प्रति बैरल 68 डॉलर से भी कम है, इसके बावजूद देश की जनता को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीदी दर से दोगुनी कीमत में मिल रहा है। इसके पीछे मोदी सरकार की गलत नीतियां और उनके चंद पूंजीपतियों मित्रों की मुनाफाखोरी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार के सात साल का कार्यकाल निराशा और असफलताओं से भरा हुआ है।

ठाकुर ने बताया कि इस दौरान राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं राज्य के अलग—अलग शहरों में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है