लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:01 IST

Open in App

देहरादून, 27 जून कुंभ के दौरान हुए कथित फर्जी कोविड जांच घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश में सभी 13 जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया तथा राज्य सरकार का पुतला फूंका।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर कथित घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से नहीं कराई गई तो प्रदेश में एक बडा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द मांग नहीं माने जाने पर पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों और उसके बाद ब्लॉक मुख्यालयों और न्याय पंचायतों में पार्टी जोरदार प्रदर्शन करेगी।

धस्माना ने कहा कि जांच के लिए सिट का गठन कर राज्य सरकार मामले को रफा—दफा करने का प्रयास कर रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी जनता को बताएगी कि राज्य सरकार ने कुंभ जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन को भी नहीं बख्शा और उसमें भी भ्रष्टाचार का खेल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग